दिल्ली पुलिस के एएसआई ने पीसीआर वैन में खुद को गोली मारकर आत्महत्या की
दिल्ली पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने शनिवार की सुबह पश्चिम दिल्ली में जखीरा फ्लाईओवर पर ड्यूटी के दौरान पीसीआर वैन में अपनी सर्विस पिस्तौल से कथित रूप से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली.
नयी दिल्ली, 27 फरवरी : दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने शनिवार की सुबह पश्चिम दिल्ली में जखीरा फ्लाईओवर (Zakhira Flyover) पर ड्यूटी के दौरान पीसीआर वैन में अपनी सर्विस पिस्तौल से कथित रूप से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. अधिकारियों ने इस बारे में बताया.
अधिकारियों ने बताया कि एएसआई तेज पाल (55) पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में तैनात थे. वह गाजियाबाद के राजनगर में रहते थे. उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना के बारे में सुबह करीब सात बजे सूचना मिली और घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने देशवासियों को दी माघ पूर्णिमा की बधाई, प्रयागराज और हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने संगम तट पर लगाई आस्था की डुबकी- देखें तस्वीरें
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एएसआई ने कथित रूप से अपने सीने में गोली मारी थी. उन्होंने बताया कि पीसीआर वैन के ड्राइवर एएसआई को एबीजी अस्पताल ले गये जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. अपराध शाखा की टीम ने पीसीआर वैन का मुआयना किया. मामले की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2021 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

