ED के चौथे समन पर भी पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल, जवाब में लिखा- बीजेपी का मकसद गिरफ्तार करना
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) चौथे समन पर भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) चौथे समन पर भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए. CM केजरीवाल ने अपने जवाब में लिखा कि ईडी का मकसद उन्हें गिरफ्तार करना है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा कि ईडी केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना चाहती है. अरविंद केजरीवाल ने पिछली तीन बार की तरह इस बार भी प्रवर्तन निदेशालय के समन को स्किप कर दिया. दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में ED ने आज यानी गुरुवार को सीएम केजरीवाल को पेश होने के लिए कहा था. ईडी ने कुछ दिन पहले ही केजरीवाल को पूछताछ के लिए चौथा समन जारी किया था. Ram Mandir: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाएंगे अरविंद केजरीवाल, 22 जनवरी के बाद करेंगे रामलला के दर्शन.
सीएम केजरीवाल की तरफ से आम आदमी पार्टी ने प्रवर्तन निदेशालय को एक चिट्ठी भेजी है. इसमें ईडी के बार-बार समन भेजने को लेकर सवाल उठाए गए हैं. आप ने कहा है कि बीजेपी का मकसद दिल्ली के सीएम को गिरफ्तार करवाना है. अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए समन भेजा जा रहा है. आप ने कहा, ईडी ने कहा है कि केजरीवाल आरोपी नहीं हैं, लेकिन फिर भी बार-बार समन क्यों भेजा जा रहा है.
इससे पहले ईडी ने केजरीवाल को 18 जनवरी को पेश होने के लिए कहा था. ईडी इससे पहले सीएम केजरीवाल को 2 नवंबर, 21 दिसंबर और 3 जनवरी को पूछताछ के लिए समन भेज चुकी है. दिल्ली के सीएम ने इन तीनों समन को स्किप कर दिया था और इन्हें गैर कानूनी बताया था.
गोवा जा रहे CM केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ तीन दिवसीय दौरे पर गोवा जाने वाले हैं. आप की गोवा इकाई के प्रमुख अमित पालेकर के अनुसार केजरीवाल पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करने के लिए 19 जनवरी से 20 जनवरी तक गोवा में रहने वाले हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2024 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

