देश

भारत-चीन सीमा पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का संदिग्ध जासूस गिरफ्तार, सेना में था पोर्टर

अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के पास इंटेलिजेंस एंड फील्ड सर्विलेंस यूनिट (IFSU) ने बुधवार को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एक संदिग्ध जासूस गिरफ्तार किया है. सेना के सूत्रों के अनुसार आरोपी की पहचान निर्मल राय के रूप में हुई है.

भारत-चीन सीमा पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का संदिग्ध जासूस गिरफ्तार, सेना में था पोर्टर
LAC बॉर्डर (Photo Credit-PTI)

अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के पास इंटेलिजेंस एंड फील्ड सर्विलेंस यूनिट (IFSU) ने बुधवार को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एक संदिग्ध जासूस  गिरफ्तार किया है. सेना के सूत्रों के अनुसार आरोपी की पहचान निर्मल राय के रूप में हुई है. रिपोर्ट के मानें तो वह असम के तिनसूकिया गांव का रहने वाला है और किबिथू व डिचू गांव में एक पोर्टर के रूप में सेना के साथ काम कर रहा था. ये दोनों सीमा चौकी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थित हैं. राज्य पुलिस प्रमुख ने बताया कि सेना के जवानों ने उसे 6 जनवरी को गिरफ्तार किया और एक दिन बाद उसे अरुणाचल प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल, आईएफएसयू ने निर्मल राय को गिरफ्तार कर उससे पुछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार निर्मल राय नेपाली समुदाय से है. किबिथु आने से पहले वह 2016 से 2018 तक दुबई में एक बर्गर की दुकान पर काम करता था. सैन्य सूत्रों के अनुसार राय के संदिग्ध व्यवहार के कारण पिछले एक महीने से उस पर नजर रखी जा रही थी. राय की गिरफ्तारी शासकीय गुप्त बात अधिनियम के प्रावधानों के तहत की गई है. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं. यह भी पढ़ें- भारत की बढ़ती परमाणु ताकत से डरे इमरान खान, अलापा अपना पुराना राग

सेना सूत्रों के अनुसार राय किबिथु स्थित इकाई के लोकेशन और तैनाती, हथियार और तोपों के बारे में सवेंदनशील जानकारियां साझा करता था. इसके अलावा वह भी नियंत्रण रेखा पर हो रही गतिविधियों की जानकारियां भी वह बताता था. राय के पास से एक स्मार्ट फोन बरामद किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2019 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).