हनी ट्रैप में फंसा राजस्थान में तैनात सेना का जवान, आईएसआई को जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार

वे छह महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आए थे. महिला ने उसके सामने मध्य प्रदेश की रहने वाली छदम के तौर पर अपना परिचय दिया. उसने शादी का झांसा देकर भारतीय सेना से जुड़े गोपनीय दस्तावेज मांगे. महिला ने प्रदीप कुमार को विश्वास दिलाया कि वह बेंगलुरु की एक कंपनी में काम करती है.

हनीट्रैप (Photo Credits: IANS)

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने शनिवार को भारतीय सेना (Indian Army) के एक जवान प्रदीप कुमार (Pradeep Kumar) को पाकिस्तान (Pakistan) की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, कुमार तीन साल पहले भर्ती हुआ था और उसे अत्यधिक संवेदनशील जोधपुर रेजिमेंट में तैनात किया गया था. उसे इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) की एक महिला एजेंट ने हनीट्रैप में फंसा लिया. पंजाब: ISI के लिए जासूसी कर रहा था BSF का जवान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस का मानना है कि सैन्य और सामरिक महत्व की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान को भेजी गई थी.

वे छह महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आए थे. महिला ने उसके सामने मध्य प्रदेश की रहने वाली छदम के तौर पर अपना परिचय दिया. उसने शादी का झांसा देकर भारतीय सेना से जुड़े गोपनीय दस्तावेज मांगे. महिला ने प्रदीप कुमार को विश्वास दिलाया कि वह बेंगलुरु की एक कंपनी में काम करती है.

डीजी (इंटेलिजेंस) उमेश मिश्रा ने बताया कि कुमार को जासूसी के शक में हिरासत में लिया गया है. मिश्रा ने कहा कि उससे पूछताछ की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Preview: आज न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Pitch Report: सुपर 8 के अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या पाकिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\