दिल्ली में Monkeypox का एक और केस, नाइजीरियन महिला संक्रमित; देश में अब तक 13 मामले

राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स (Monkeypox) का एक और केस सामने आया है. दिल्ली में नाइजीरिया की एक महिला संक्रमित पाई गई है. महिला को LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स (Monkeypox) का एक और केस सामने आया है. दिल्ली में नाइजीरिया की एक महिला संक्रमित पाई गई है. महिला को LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा एक और संदिग्ध मरीज को दिल्ली सरकार के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देश में अब तक मंकीपॉक्स के 13 केस मिल चुके हैं.

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में आज संक्रमित मिली नाइजीरिया महिला की उम्र 30 वर्ष है. यह शहर में इस संक्रमण का आठवां और देश में 13वां मामला है. बता दें कि एक अन्य व्यक्ति के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की आशंका है और उसे भी दिल्ली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मंकीपॉक्स के लक्षण

इस संक्रमण की चपेट में आने के एक या दो हफ्ते बाद बुखार, सिर में दर्द, कोशिकाओं के छोटे या गोलाकार समूह में सूजन और हड्डियों में दर्द के लक्षणों के साथ संक्रमण फैलता है. इसमें आम तौर पर बुखार आने के एक से तीन दिनों में त्वचा पर दाने निकल आते हैं, खासतौर से चेहरे, हाथों और पैर पर.

कैसे फैलता है मंकीपॉक्स

एक मंकीपॉक्स से पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने पर मंकीपॉक्स फैल सकता है. ऐसे व्यक्तियों को आइसोलेशन में रहना चाहिए और किसी स्वस्थ व्यक्ति के शारीरिक संपर्क में आने से बचना चाहिए. मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kerala Election 2026: चुनाव प्रचार को लेकर केरल पहुंचे PM मोदी, कांग्रेस पर जमकर बरसे, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को लेकर कही ये बात; VIDEO

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट