Jhansi Shocker: शादी किसी ओर से तय होने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या, झांसी की घटना-Video
शादी से पहले ही दुल्हन की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना ने झांसी में सनसनी मचा दी है. दरअसल शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर पहुंची दुल्हन को उसके पूर्व प्रेमी ने पार्लर में पहुंचकर गोली मार दी.
Jhansi Shocker: शादी से पहले ही दुल्हन की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना ने झांसी में सनसनी मचा दी है. दरअसल शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर पहुंची दुल्हन को उसके पूर्व प्रेमी ने पार्लर में पहुंचकर गोली मार दी.हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. इस घटना की जानकारी जैसे ही दुल्हन के परिजनों को मिली तो परिवार में मातम फ़ैल गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. फरार आरोपी की तलाश पुलिस की ओर से जारी है.
जानकारी के मुताबिक़ दुल्हन का नाम काजल अहिरवार था. काजल दतिया के सोनागिरी के बरगाय गांव की निवासी थी. काजल की रविवार को सीपरी बाजार के खोडन में शादी होनेवाली थी. जिसके कारण शादी से पहले शाम करीब 5 बजे काजल अपनी चचेरी बहन के साथ तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई हुई थी. ब्यूटी पार्लर में इलेक्ट्रिक नहीं होने की वजह से वो लाइन आने का इंतजार कर रही थी. ये भी पढ़े :Ghaziabad: सर्राफा कारोबारी को गोली मारकर लूटने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
देखें वीडियो :
थाना सीपरी बाजार क्षेत्रान्तर्गत युवक द्वारा युवती को गोली मार देने तथा दौराने उपचार युवती की मृत्यु हो जाने तथा पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही आदि के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद झाँसी की वीडियो बाइट- pic.twitter.com/upqr8GKsFm
— Jhansi Police (@jhansipolice) June 23, 2024
इसी दौरान पड़ोस में रहनेवाला दीपक अहिरवार ब्यूटी पार्लर पहुंचा. उसने काजल को ब्यूटी पार्लर से बाहर आने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया. इसके बाद आरोपी ने दरवाजे का कांच तोड़ दिया और ब्यूटी पार्लर के अंदर घुस गया. आरोपी दीपक के हाथ में रिवाल्वर देखकर मौके पर भगधड मच गई और काजल भी डर गई और उसने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसके सीने से रिवाल्वर लगाकर उसे गोली मार दी. गोली लगने से खून से लतपथ काजल जमींन पर गिर पड़ी . उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया . लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की खोजबीन शुरू की.
जनपद झांसी के सीनियर एसपी ने बताया की आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें रवाना की गई है. आरोपियों के जहां -जहां रिश्तेदार है , वहां दबिश दी जाएगी.आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2024 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

