VIDEO: मंदिर की जमीन से जुड़े विवाद को लेकर बुजुर्ग टावर पर चढ़ा, अलीगढ़ जिले की घटना का वीडियो आया सामने
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति मंदिर की जमीन के विवाद को लेकर टावर पर चढ़ गया.
अलीगढ़, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति मंदिर की जमीन विवाद को लेकर टावर पर चढ़ गया. यह कोई पहला मामला नहीं है जब इस व्यक्ति ने ऐसा किया हो, बल्कि एक साल पहले भी इन्होंने इसी तरह का कदम उठाया था. ये घटना अलीगढ़ के अतरौली थाना इलाके की है. इस घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग भी बुजुर्ग को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और काफी देर तक बुजुर्ग को नीचे उतरने के लिए मनाती रही. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @News1IndiaTweet नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: कार्रवाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा शख्स, मनौना धाम के महंत पर लगाएं आरोप, कई घंटे तक किया किया ड्रामा, बरेली से वीडियो आया सामने
बुजुर्ग टावर पर चढ़ा
मंदिर की भूमि विवाद को लेकर टावर पर चढ़ा बुजुर्ग
टावर पर चढ़े बुजुर्ग को उतरवाने के लिए मौके पर जुटी भीड़
सूचना के बाद इलाका पुलिस भी मौके पर पहुँची
एक वर्ष पूर्व भी चढ़ गए थे बुजुर्ग टॉवर पर
अतरौली थाना इलाके के हनुमान गढ़ी मंदिर भूमि का मामला@aligarhpolice… pic.twitter.com/r8PTN8M2ps
— News1India (@News1IndiaTweet) April 8, 2025
बुजुर्ग को उतारने के लिए पुलिस ने की काफी मशक्कत
बताया जा रहा है की अलीगढ़ के अतरौली में हनुमान गढ़ी मंदिर की जमीन को लेकर विवाद था. जिसके कारण बुजुर्ग अपनी बात मनवाने के लिए टावर पर चढ़ गया. काफी समझाने के बाद आख़िरकार पुलिस की मदद बुजुर्ग नीचे उतरे. पुलिस ने आश्वासन दिया और इसके बाद बुजुर्ग नीचे उतरे.
पहले भी सामने आ चुकी है ऐसी घटनाएं
अपनी बात मनवाने या फिर न्याय की मांग को लेकर रोजाना किसी न किसी शहर से टावर पर चढ़ने की घटनाएं सामने आती है. इस घटना के बाद काफी देर तक गांव में हड़कंप मचा रहा और काफी देर तक पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2025 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

