Nagpur Shocker: नागपुर की IT कंपनी के कर्मचारी को टॉयलेट में आया हार्ट अटैक, अंदर ही हुआ बेहोश, हॉस्पिटल ले जाने से पहले हुई मौत
नागपुर के मिहान परिसर की एक IT कंपनी में कर्मचारी को टॉयलेट में हार्ट अटैक आया. जिसके कारण कर्मचारी की हॉस्पिटल में ले जाने से पहले ही मौत हो गई.
Nagpur Shocker: नागपुर के मिहान परिसर की एक IT कंपनी में कर्मचारी को टॉयलेट में हार्ट अटैक आया. जिसके कारण कर्मचारी की हॉस्पिटल में ले जाने से पहले ही मौत हो गई.जानकारी के मुताबिक़ मृतक की पहचान नितिन एडविन माइकल के रूप में हुई है. नितिन एचसीएल टेक्नोलॉजीज में सीनियर एनालिस्ट के तौर पर काम करते थे. सोनेगांव पुलिस के मुताबिक़ शाम करीब 7 बजे कंपनी के टॉयलेट में वे गए थे, जहां उन्हें अटैक आया और वे वही पर बेहोश हो गए.
जिसके बाद ऑफिस के लोग उन्हें एम्स लेकर गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. बताया जा रहा है मृतक के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है. इस घटना के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. ये भी पढ़े:Nagpur Shocker: नागपुर की स्कूल में चौथी क्लास के स्टूडेंट के साथ बेरहमी से की गई मारपीट, स्पोर्ट्स टीचर और प्रिंसिपल पर मामला दर्ज
कुछ दिनों से देखने में आया है की कई कम उम्र के सेलिब्रिटीज और आम लोगों को भी हार्ट अटैक के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है. इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए है. ऐसी घटनाओं को लेकर कई बार डॉक्टर्स ने भी स्वास्थ को लेकर सीरियस रहने की लोगों से अपील की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2024 06:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

