Nagpur Shocker: नागपुर की स्कूल में चौथी क्लास के स्टूडेंट के साथ बेरहमी से की गई मारपीट, स्पोर्ट्स टीचर और प्रिंसिपल पर मामला दर्ज
नागपुर शहर से एक स्कूल में छात्र के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. जिसमें स्कूल के ही स्पोर्ट्स टीचर ने छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप है.
Nagpur Shocker: नागपुर शहर से एक स्कूल में छात्र के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. जिसमें स्कूल के ही स्पोर्ट्स टीचर ने छात्र के साथ मारपीट की है. छात्र चौथी क्लास में पढ़ता है. ये घटना अमरावती रोड के इन्फैंट जीसस स्कूल की है.
जानकारी के मुताबिक़ नागपुर वाड़ी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आनेवाली इन्फैंट जीसस स्कूल में चौथी क्लास के छात्र के साथ मारपीट करने के आरोप में प्रिंसिपल और स्पोर्ट्स टीचर पर मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है की छात्र स्कूल जाने के लिए टालमटोल कर रहा था, शुरुवात में माता-पिता ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया. ये भी पढ़े:VIDEO: नागपुर में गुंडागर्दी! रेस्टोरेंट में तलवार लेकर आए बदमाशों ने मचाया उत्पात, हमले का वीडियो वायरल
इसके बाद 24 सितंबर को छात्र के सिर पर चोट और हाथ सुजा हुआ दिखाई दिया. मां ने बेटे से पूछा तो उसने बताया की खेलते हुए गिरने के कारण शिक्षक ने मारपीट की. हॉस्पिटल ले जाने की बजाए स्पोर्ट्स टीचर ने उसके साथ मारपीट की, ऐसा छात्र ने अपनी मां को बताया.इस बारे में जब छात्र के माता -पिता को पता चला तो उन्होंने पुलिस स्टेशन पहुंचकर प्रिंसिपल और स्पोर्ट्स टीचर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2024 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

