देश

गुजरात: Amul के MD आर. एस सोढ़ी सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, कार पलटने से हुए घायल, हालत स्थिर

अमूल के प्रबंध निदेशक आर एस सोढ़ी की कार गुजरात के आणंद में एक दोपहिया वाहन सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई, जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं हैं.

गुजरात: Amul के MD आर. एस सोढ़ी सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, कार पलटने से हुए घायल, हालत स्थिर

अमूल के प्रबंध निदेशक आर एस सोढ़ी (Amul MD RS Sodhi) की कार गुजरात के आणंद में एक दोपहिया वाहन सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई, जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं हैं. सूत्रों ने बताया कि बुधवार की रात सोढ़ी बकरोल जा रहे थे, जब रास्ते में एक दोपहिया वाहन सवार हसमुख वाला को बचाने के चक्कर में कार के ड्राइवर पंकज ने अचानक गाड़ी मोड़ दी. इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई.

स्थानीय लोगों ने तत्काल सोढ़ी और ड्राइवर पंकज को कार से बाहर निकाला और दोपहिया वाहन सवार सहित सभी को जाइडस अस्पताल में भर्ती कराया. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश के फरूखाबाद में सड़क हादसा, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी घायल

इस हादसे में अमूल के प्रबंध निदेशक की गर्दन में चोट आई है है जबकि दोपहिया वाहन चालक के पैर में फ्रैक्च र हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2022 07:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).