Blinkit से ऑनलाइन मंगवाया Amul दही, पैकेट खोलते ही आने लगी दुर्गंध; गुणवत्ता को लेकर खड़े हुए सवाल
ऑनलाइन फूड डिलीवरी को लेकर सोशल मीडिया पर आए दिन शिकायतें देखने को मिलती हैं. इसी कड़ी में रविवार को मशहूर पत्रकार सुधीर चौधरी ने अमूल ब्रांड के हाई प्रोटीन दही पर सवाल उठाए.
Online Food Delivery Complaint: ऑनलाइन फूड डिलीवरी को लेकर सोशल मीडिया पर आए दिन शिकायतें देखने को मिलती हैं. इसी कड़ी में रविवार को दिल्ली के मशहूर पत्रकार सुधीर चौधरी ने अमूल ब्रांड के हाई प्रोटीन दही पर सवाल उठाए. उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "आज मैंने ब्लिंकिट से अमूल का हाई प्रोटीन दही ऑर्डर किया था, जिसकी एक्सपायरी डेट 25 सितंबर 2025 थी, इसके बावजूद यह खराब निकला. सुधीर के मुताबिक, जैसे ही मैंने दही खाया, मुझे पता चला कि यह सड़ा हुआ था. रिफंड मांगने के बजाय, उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि वे दूध और दही जैसी चीजें ऑनलाइन ऑर्डर करने से बचें. उनका कहना है कि गुणवत्ता और सेवा में लापरवाही बढ़ गई है.
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद कई लोगों ने अपने बुरे अनुभव भी साझा किए. कुछ ने खाद्य सुरक्षा जांच की मांग की, जबकि कुछ ने घर से ताजा सामान खरीदने की सलाह दी.
सड़ा दही ना खाने की चेतावनी
आज @letsblinkit से अमूल दही का ये पैक मंगाया जो ख़राब निकला।खाते ही पता चल गया कि दही सड़ चुका था।हालांकि expiry date 25 सितंबर है।मुझे पैसा रिफंड नहीं चाहिए।सिर्फ आप सब को आगाह करना चाहता हूँ कि इस प्रकार की वस्तुएं ऑनलाइन ना मंगाकर दुकान से लाना बेहतर है।online delivery… pic.twitter.com/wBIyIrHrzP
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) August 10, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2025 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

