फिर बिगड़ी अमित शाह की तबीयत, दिल्ली के लिए हुए रवाना
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपनी खराब सेहत के कारण मंगलवार की शाम को नई दिल्ली लौट रहे हैं। पश्चिम बंगाल के झारग्राम में निर्धारित रैली में उनके शामिल होने की संभावना नहीं है। भाजपा के नेताओं ने यह जानकारी दी।
मालदा: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अपनी खराब सेहत के कारण मंगलवार की शाम को नई दिल्ली लौट रहे हैं. पश्चिम बंगाल के झारग्राम में निर्धारित रैली में उनके शामिल होने की संभावना नहीं है. बीजेपी के नेताओं ने यह जानकारी दी. बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘‘अमित शाह बहुत बीमार हैं. उन्हें तेज बुखार है, लेकिन फिर भी उन्होंने यहां आज की रैली में हिस्सा लिया. स्वाइन फ्लू की चपेट में आने के बाद अस्पताल में उनका इलाज हुआ था और कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी.’’
घोष ने कहा कि शाह आज नई दिल्ली लौटेंगे, क्योंकि उनके डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वे खराब सेहत के कारण किसी रैली में हिस्सा नहीं लें. उन्होंने कहा, ‘‘यदि कल उनकी तबीयत ठीक रहती है तो वह कल झारग्राम में रैली को संबोधित करेंगे.’’ प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि शाह ने उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा है कि अन्य निर्धारित रैलियां समय पर हों.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2019 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

