देश

Amarnath Yatra 2024: 29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 52 दिन चलेगी यात्रा, जानें कब और कहां कर सकेंगे एडवांस बुकिंग

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने जानकारी दी है कि 29 जून 2024 से अमरनाथजी यात्रा 2024 शुरू होगी जो 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगी. जिसकी एडवांस बुकिंग 15 अप्रैल 2024 से शुरू हो जाएगा. लोकसभा चुनाव के ठीक बाद 29 जून से अमरनाथ यात्रा इस बार 52 दिन की यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी, जो पिछले साल से दस दिन कम होगी

Amarnath Yatra 2024: 29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 52 दिन चलेगी यात्रा, जानें कब और कहां कर सकेंगे एडवांस बुकिंग
Amarnath Yatra | Photo; Wikimedia Commons

Amarnath Yatra 2024: श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने जानकारी दी है कि 29 जून 2024 से अमरनाथजी यात्रा 2024 शुरू होगी जो 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगी. जिसकी एडवांस बुकिंग 15 अप्रैल 2024 से शुरू हो जाएगा. लोकसभा चुनाव के ठीक बाद 29 जून से अमरनाथ यात्रा इस बार 52 दिन की यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी, जो पिछले साल से दस दिन कम होगी. यात्रा के लिए 15 अप्रैल से देशभर में अधिकृत बैंक शाखाओं में एडवांस बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी. आप इस यात्रा को ऑनलाइन भी बुक कर सकते है. पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से डेली बेसिस पर 10-10 हजार श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा की ओर भेजने की अनुमति होती है. इस बार यात्रा के दौरान किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए उचित मैनेजमेंट किए जाएंगे. यात्रा के दौरान बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा से सुबह-शाम आरती का सीधा प्रसारण जुलाई से किया जाएगा.

ट्वीट देखें;

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2024 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).