देश

जम्मू-कश्मीर: खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित, बालटाल और पहलगाम मार्गो पर हो रही है बारिश

जम्मू एवं कश्मीर में खराब मौसम के कारण प्रशासन ने रविवार को अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी है. अधिकारियों ने कहा कि खराब मौसम के कारण किसी भी तीर्थयात्री को घाटी की ओर जाने नहीं दिया जाएगा. इस साल एक जुलाई को शुरू हुई 45 दिवसीय अमरनाथ यात्रा का समापन 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के साथ होगा.

जम्मू-कश्मीर: खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित, बालटाल और पहलगाम मार्गो पर हो रही है बारिश
अमरनाथ तीर्थयात्री (Photo Credits : IANS)

जम्मू : जम्मू एवं कश्मीर में खराब मौसम के कारण प्रशासन ने रविवार को अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी है. अधिकारियों ने कहा कि खराब मौसम के कारण किसी भी तीर्थयात्री को घाटी की ओर जाने नहीं दिया जाएगा. करीब 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर कल से रुक-रुककर बारिश हो रही है. बालटाल और पहलगाम मार्गो पर भी मध्यम बारिश हो रही है.

अधिकारियों ने कहा कि इस साल 1 जुलाई से यात्रा शुरू होने के बाद से 3,17,726 तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं. श्रद्धालुओं के अनुसार, कश्मीर में समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊपर स्थित अमरनाथ गुफा में बर्फ की विशाल संरचना बनती है जो भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों की प्रतीक है.

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से भूस्खलन, अमरनाथ यात्रा रोकी गई

एसएएसबी के अधिकारियों के अनुसार, यात्रा के दौरान 26 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. इसके अलावा दो स्वयंसेवियों और दो सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो चुकी है. इस साल एक जुलाई को शुरू हुई 45 दिवसीय अमरनाथ यात्रा का समापन 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के साथ होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2019 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).