बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का एक और जत्था रवाना
अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए शनिवार को 1,632 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हुआ। भगवती नगर यात्री निवास से 1,011 तीर्थयात्रियों का एक जत्था पहलगाम और 621 यात्रियों का एक जत्था बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ.
जम्मू: अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए शनिवार को 1,632 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हुआ। भगवती नगर यात्री निवास से 1,011 तीर्थयात्रियों का एक जत्था पहलगाम और 621 यात्रियों का एक जत्था बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ.
इस साल 28 जून को शुरू हुई तीर्थयात्रा के बाद अब तक 2,24,340 तीर्थयात्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं. यह तीर्थयात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी.
अमरनाथ यात्रा 60 दिनों तक चलती है. जहां बाबा बर्फानी का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं. इस साल यह यात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी. गौरतलब हो कि समुद्र तल से 12,756 फुट की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा में बर्फ का शिवलिंग निर्मित होता है, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालु प्रतिवर्ष वहां लाखों की संख्या में पहुंचते हैं. अमरनाथ यात्रा: 2,617 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना
संबंधित खबरें
Saharanpur Shocker: रेप केस से बचने के लिए युवक ने रची खुद की मौत की साजिश, कर्जदार की हत्या कर कार में जलाया शव; चार आरोपी गिरफ्तार
Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या पर BJP सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, संघर्ष पर जताई चिंता; जानें किसने क्या कहा
Ghaziabad Dog Attack: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में आवारा कुत्तों का शख्स पर जानलेवा हमला, बुरी तरह नोचा (Watch Video)
'भीख मांगो, उधार लो या चोरी करो, पर पत्नी को गुजारा भत्ता दो', सुप्रीम कोर्ट ने कम आय बताने वाले पति को जमकर फटकारा
\