Ajit Pawar Death: अजित पवार महाराष्ट्र का वह नाम, निधन के बाद 6 बार डिप्टी सीएम रहने वाले 'दादा' का मुख्यमंत्री बनने का सपना रह गया अधूरा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और बारामती से विधायक अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है. वे राज्य में 6 बार उपमुख्यमंत्री और 8 बार विधायक रहने वाले दिग्गज नेता थे.

(Photo Credits FB)

 Ajit Pawar Death:  महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे कद्दावर चेहरों में से एक, उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार (28 जनवरी, 2026) सुबह पुणे जिले के बारामती में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया. लैंडिंग के दौरान उनका निजी चार्टर्ड विमान संतुलन बिगड़ने के कारण रनवे के पास क्रैश हो गया. इस दर्दनाक हादसे में अजित पवार के साथ विमान में सवार अन्य सभी 4 लोगों की भी मृत्यु हो गई है. महाराष्ट्र सरकार ने उनके सम्मान में राज्य में तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है.

 8 बार MLA का चुनाव जीता

अजित पवार मौजूदा समय में बारामती विधानसभा सीट से विधायक थे. उन्होंने बारामती का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार 8 बार विधायक बनने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था. 1991 के उपचुनाव से शुरू हुआ उनका यह सफर 2024 के विधानसभा चुनाव तक अटूट रहा. बारामती के विकास में उनका योगदान इतना अधिक था कि उन्हें वहां के लोग प्यार से 'दादा' पुकारते थे. यह भी पढ़े: Ajit Pawar Death: अजित पवार के निधन से लोग सदमे में, सरकार ने महराष्ट्र में घोषित किया तीन दिनों का राजकीय शोक

6 बार उपमुख्यमंत्री, पर अधूरा रहा 'अंतिम सपना'

अजित पवार के नाम महाराष्ट्र में सबसे अधिक 6 बार उपमुख्यमंत्री बनने का अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है. वे राज्य के वित्त और प्रशासन पर अपनी जबरदस्त पकड़ के लिए जाने जाते थे. हालांकि, उनके राजनीतिक जीवन का एक अंतिम सपना हमेशा चर्चा में रहा—महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री (CM) बनना. उन्होंने कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री बनने की इच्छा व्यक्त की थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. आज उनके निधन के साथ ही 'मुख्यमंत्री' बनने की उनकी वह कसक अधूरी रह गई.

राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे महाराष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है. सरकार ने एलान किया है कि राज्य में तीन दिनों तक तिरंगा आधा झुका रहेगा और कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा. विपक्षी नेताओं सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Xi Jinping India Visit: 7 साल बाद भारत आएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, BRICS Summit में होंगे शामिल