खुशखबरी! AirAsia का खास ऑफर, सभी टिकटों पर 20 प्रतिशत की छूट, 18 फरवरी से करे बुक
सस्ती उड़ान सर्विस देने वाली विमानन कंपनी एयर एशिया (AirAsia) एक टाइम लिमिट के लिए अपने नेटवर्क की सेवाओं के किराए पर 20 फीसदी छूट देने की पेशकश की है. एयर एशिया इंडिया ने एक बयान में कहा कि 7 दिन की यह बिक्री 18 फरवरी से शुरू होगी.
सस्ती उड़ान सर्विस देने वाली विमानन कंपनी एयर एशिया (AirAsia) एक टाइम लिमिट के लिए अपने नेटवर्क की सेवाओं के किराए पर 20 फीसदी छूट देने की पेशकश की है. एयर एशिया इंडिया ने एक बयान में कहा कि 7 दिन की यह सेल 18 फरवरी से शुरू होगी. इस दौरान खरीदे गए टिकटों पर 25 फरवरी से 31 जुलाई के बीच यात्रा की जा सकेगी. बयान के मुताबिक कंपनी वेबसाइट या मोबाइल एप से की जाने वाली सभी बुकिंग पर यह छूट उपलब्ध होगी. यात्री सेल के दौरान घरेलू यात्रा के साथ-साथ विदेश यात्रा के भी टिकट बुक करा सकते हैं.
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भास्करन ने कहा कि इस छूट योजना के साथ यात्री अपनी छुट्टियों के दौरान कम बजट में भी दुनिया में कई स्थानों पर यात्रा कर सकते हैं. एयर एशिया इंडिया में टाटा समूह की 51 प्रतिशत और मलेशिया की एयर एशिया की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है.
कंपनी के अनुसार इस छूट योजना के साथ यात्री अपनी छुट्टियों के दौरान कम बजट में भी दुनिया में कई स्थानों पर यात्रा कर सकते हैं. यह खास ऑफर घरेलु उड़ानों के साथ-साथ विदेशी उड़ानों के लिए भी है. बता दें कि ये खास ऑफर एक निश्चित समय अवधि तक ही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2019 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

