Coronavirus: कोरोना वायरस के चलते एअर इंडिया की दिल्ली-हांगकांग उड़ान 8 फरवरी से निलंबित
हांगकांग में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि होने के बाद एअर इंडिया ने आठ फरवरी से अपनी दिल्ली-हांगकांग उड़ान सेवा निलंबित करने की मंगलवार को घोषणा की. कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘‘ कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सात फरवरी को एआई314 को रवाना करने के बाद एअर इंडिया अपनी हांगकांग की उड़ानों को निलंबित कर रहा है.’’
नई दिल्ली. हांगकांग में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि होने के बाद एअर इंडिया ने आठ फरवरी से अपनी दिल्ली-हांगकांग उड़ान सेवा निलंबित करने की मंगलवार को घोषणा की. कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘‘ कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सात फरवरी को एआई314 को रवाना करने के बाद एअर इंडिया अपनी हांगकांग की उड़ानों को निलंबित कर रहा है.’’
कोरोना वायरस का सबसे पहले मामला चीन के वुहान शहर से सामने आया था। कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. यह भी पढ़े-Coronavirus: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आदेश पर राजकीय आपदा घोषित, अब तक तीन मामलों की हो चुकी है पुष्टि
इस बीमारी से मंगलवार को हांगकांग में भी एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली है. कंपनी ने इसके बाद अपनी हांगकांग की उड़ान रद्द करने का फैसला किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2020 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

