AIIMS गुवाहाटी में दर्दनाक हादसा, सेल्फी लेने के दौरान सातवीं मंजिल से गिरकर वरिष्ठ डॉक्टर की मौत

असम (Assam) के गुवाहाटी (Guwahati) में शुरू होने जा रहे एम्स (AIIMS) के एक वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर की बुधवार को परिसर में एक इमारत की सातवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. मृतक की पहचान डॉक्टर फोल्गु प्रतिम दास के रूप में हुई है.

डॉक्टर I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

गुवाहाटी: असम (Assam) के गुवाहाटी (Guwahati) में शुरू होने जा रहे एम्स (AIIMS) के एक वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर की बुधवार को परिसर में एक इमारत की सातवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. मृतक की पहचान डॉक्टर फोल्गु प्रतिम दास के रूप में हुई है. Gurugram: युवकों का ग्रुप ट्रैक पर ले रहा था सेल्फी, आ गई जन शताब्दी एक्सप्रेस, 4 की दर्दनाक मौत

खबरों के मुताबिक, एम्स के अधिकारी बिस्वजीत सरमा ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 11 बजे दास सेल्फी लेने के दौरान सातवीं मंजिल से गिर गए. लेकिन उनकी मौत के पीछे का वास्तविक कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है और पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है.

एम्स के कर्मचारी दास को पास के एक अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया और वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने पहले ही जांच शुरू कर दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

मुश्किल में असम के CM हिमंत सरमा! ‘मुसलमानों पर गोली चलाते दिखाने वाले वीडियो’ को लेकर ओवैसी ने हैदराबाद में दर्ज कराई FIR, कार्रवाई की मांग

'ऊपर से फैलाया जा रहा है जहर': कांग्रेस ने असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा के धार्मिक अल्पसंख्यक के खिलाफ कथित वीडियो को लेकर BJP पर बोला हमला

India vs New Zealand 3rd T20I Match Scorecard: गुवाहाटी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से दी पटखनी, अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 3rd T20I Match Scorecard: गुवाहाटी में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 154 रनों का टारगेट, जसप्रीत बुमराह ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\