AIIMS गुवाहाटी में दर्दनाक हादसा, सेल्फी लेने के दौरान सातवीं मंजिल से गिरकर वरिष्ठ डॉक्टर की मौत
असम (Assam) के गुवाहाटी (Guwahati) में शुरू होने जा रहे एम्स (AIIMS) के एक वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर की बुधवार को परिसर में एक इमारत की सातवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. मृतक की पहचान डॉक्टर फोल्गु प्रतिम दास के रूप में हुई है.
गुवाहाटी: असम (Assam) के गुवाहाटी (Guwahati) में शुरू होने जा रहे एम्स (AIIMS) के एक वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर की बुधवार को परिसर में एक इमारत की सातवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. मृतक की पहचान डॉक्टर फोल्गु प्रतिम दास के रूप में हुई है. Gurugram: युवकों का ग्रुप ट्रैक पर ले रहा था सेल्फी, आ गई जन शताब्दी एक्सप्रेस, 4 की दर्दनाक मौत
खबरों के मुताबिक, एम्स के अधिकारी बिस्वजीत सरमा ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 11 बजे दास सेल्फी लेने के दौरान सातवीं मंजिल से गिर गए. लेकिन उनकी मौत के पीछे का वास्तविक कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है और पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है.
एम्स के कर्मचारी दास को पास के एक अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया और वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने पहले ही जांच शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2022 12:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

