देश

TN Assembly Elections 2021: AIADMK की जनरल काउंसिल ने पलानीस्वामी को सीएम पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक की जनरल काउंसिल ने शनिवार को पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में और संयुक्त समन्वयक के रूप में पलानीस्वामी के नामांकन की पुष्टि की.

TN Assembly Elections 2021: AIADMK की जनरल काउंसिल ने पलानीस्वामी को सीएम पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

चेन्नई, 9 जनवरी : तमिलनाडु (Tamil Nadu) में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक (AIADMK) की जनरल काउंसिल ने शनिवार को पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में और संयुक्त समन्वयक के रूप में पलानीस्वामी (Palaniswami) के नामांकन की पुष्टि की. परिषद ने चेन्नई के पास आयोजित बैठक में इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया. परिषद ने पार्टी के समन्वयक और उपमुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम और पलानीस्वामी को चुनावी सहयोगियों को तय करने और अंतिम रूप देने के लिए अधिकृत किया.

अन्नाद्रमुक की जनरल काउंसिल ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के फैसले की पुष्टि ऐसे समय की है, जब भाजपा के प्रदेश नेता कह रहे हैं कि इसके हाईकमान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख की घोषणा करेंगे. यह भी पढ़ें : Tamil Nadu Assembly Election 2021: डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन का बड़ा बयान, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

हालांकि, एआईएडीएमके नेता तमिलनाडु में यह स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि हमारी पार्टी ही गठबंधन का नेतृत्व करेगी और जो सहमत हैं वे गठबंधन में रह सकते हैं या जा सकते हैं. जनरल काउंसिल ने अक्टूबर 2020 में गठित 11 सदस्यीय संचालन समिति की भी पुष्टि की.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2021 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).