अहमदाबाद नगर निगम का बड़ा फैसला, पान की दुकानों के पास थूका हुआ पाए जाने पर भरना पड़ेगा 10 हजार का जुर्माना
अहमदाबाद नगर निगम ने एक नया नियम लागू किया है जिसके मुताबिक, उन पान दुकानदारों पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, जिनकी दुकान के आस-पास पान का पीक थूका हुआ पाया जाएगा.
गांधीनगर: अहमदाबाद नगर निगम ने एक नया नियम लागू किया है जिसके मुताबिक, उन पान दुकानदारों पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, जिनकी दुकान के आस-पास पान का पीक थूका हुआ पाया जाएगा. निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर थूकने और मास्क न पहनने पर जुर्माने की रकम 200 से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी है। यह फैसला कोविड-19 के संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए किया गया है.
निगमायुक्त मुकेश कुमार ने घोषणा की कि पान की दुकान के पास पीक थूका पाए जाने पर 10,000 रुपये जुर्माना तय किया गया है.सोमवार को यह फैसला कोरोना वायरस का फैलाव रोकने के लिए किए गए उपायों की समीक्षा बैठक में ली गई.
संबंधित खबरें
Delhi Weather Forecast and Update Today, March 20: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना; IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Weather Forecast Today, March 20: दिल्ली में बढ़ी तपिश, मुंबई में उमस और चेन्नई में बारिश के आसार; जानें अपने शहर के मौसम का हाल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम
Eid 2026: दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में ईद की खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ी; जानें भारत में 20-21 मार्च को कब मनाई जाएगी मीठी ईद
\