देश

Ahmedabad School Bomb Threat Case: अहमदाबाद स्कूल बम धमकी मामले में पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने छह मई को 38 स्कूलों को मिली बम धमकियों में पाकिस्तानी लिंक का खुलासा किया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं.

Ahmedabad School Bomb Threat Case: अहमदाबाद स्कूल बम धमकी मामले में पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

अहमदाबाद, 10 मई : अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने छह मई को 38 स्कूलों को मिली बम धमकियों में पाकिस्तानी लिंक का खुलासा किया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं. शहर में दहशत और भय की भावना पैदा करने के लिए एक रूसी सर्वर का इस्तेमाल किया गया था. धमकी भरा मेल रूसी डोमेन से भेजा गया था.

सात मई को होने वाले लोकसभा चुनाव से एक दिन पहले (छह मई को) मिले धमकी भरे ईमेल से लोगों में दहशत फैल गई थी. धमकियों के तुरंत बाद क्राइम ब्रांच, साइबर क्राइम यूनिट, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और अहमदाबाद पुलिस ने जांच शुरू की. बम निरोधक दस्तों ने गहन निरीक्षण किया लेकिन संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली. यह भी पढ़ें : संदेशखालि: तृणमूल कांग्रेस ने एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ चुनाव आयोग जाने की चेतावनी दी

डीजीपी विकास सहाय ने कहा था कि धमकियां एक धोखा थी. उन्होंने मतदाताओं को बिना किसी डर के मतदान के लिए प्रोत्साहित किया. रिपोर्ट के अनुसार, काउंटर इंटेलिजेंस के अफसर नाम बदलकर वर्चुअल आईडी से मेल भेजते हैं. धमकी भरे मेल भेजकर भय पैदा करते हुए चुनाव में वोटिंग कम कराने के मकसद से यह षड्यंत्र रचा गया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).