देश

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि को लेकर पटना तैयार, शहर में निकाली जाएगी 27 झाकियां, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बिहार में भगवान महादेव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि को लेकर बिहार की राजधानी सज-धज कर तैयार है. शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा. इस वर्ष शोभायात्रा में 27 पूजा समितियां झाकियां निकालेगी.

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि को लेकर पटना तैयार, शहर में निकाली जाएगी 27 झाकियां, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Credit- Latestly. Com

पटना, 7 मार्च : बिहार में भगवान महादेव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि को लेकर बिहार की राजधानी सज-धज कर तैयार है. शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा. इस वर्ष शोभायात्रा में 27 पूजा समितियां झाकियां निकालेगी.

झाकियों में पूरा शिवलोक नजर आएगा तो दिव्य काशी, भव्य काशी और श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भी झाकियों के जरिए जीवंत होगा. पूजा समितियों द्वारा निकाली गई झाकियां पटना के खाजपुरा शिव मंदिर पहुंचेंगी. दीघा क्षेत्र के विधायक और श्रीश्री महाशिवरात्रि महोत्सव शोभायात्रा अभिनंदन समिति के संयोजक संजीव चौरसिया ने बताया कि इस वर्ष भव्य आयोजन हो रहा है. यह भी पढ़ें : Uttarakhand: परिवारवाद पर पीएम मोदी के हमले के बाद हरीश रावत ने अपने बेटे के लिए मांगी टिकट

उन्होंने बताया कि खाजपुरा शिव मंदिर परिसर में मुख्य मंच के अलावा दो और मंच तैयार किए गए हैं. मुख्य मंच पर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे. दूसरे मंच पर भजन संध्या, शिवतांडव नृत्य समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जबकि तीसरे मंच पर गंगा आरती की जाएगी.

आयोजन को देखते हुए पटना में 74 प्रमुख स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को तैनाती की जाएगी. अनुमंडल पदाधिकारियों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विधि व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2024 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).