देश

Coaching Centers Closed In Bihar: स्कूलों के बाद अब भीषण गर्मी के चलते कोचिंग सेंटर भी किए गए बंद, बिहार सरकार ने जारी किया आदेश

बिहार में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी चल रही है. कुछ दिन पहले कुछ स्कूलों के विद्यार्थी बेहोश भी हो गए थे. अब स्कूलों के साथ -साथ सरकार ने 15 जून तक कोचिंग सेंटर्स को भी बंद रखने का आदेश जारी किया है.

Coaching Centers Closed In Bihar: स्कूलों के बाद अब भीषण गर्मी के चलते कोचिंग सेंटर भी किए गए बंद, बिहार सरकार ने जारी किया आदेश
Credit -Pixabay

बिहार में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी चल रही है. कुछ दिन पहले कुछ स्कूलों के विद्यार्थी बेहोश भी हो गए थे. अब स्कूलों के साथ -साथ सरकार ने 15 जून तक कोचिंग सेंटर्स को भी बंद रखने का आदेश जारी किया है. स्कूलों को भी कुछ दिन पहले 15 जून तक बंद करवा दिया गया था. गर्मी को ध्यान में रखते हुए पटना के डीएम ने सभी कोचिंग सेंटर्स को 15 जून तक बंद रखने का निर्देश जारी किए है. इसको लेकर नोटिस सभी कोचिंग सेंटर्स को भेज दिया गया है. ये भी पढ़े :NEET UG Results 2024: राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा गड़बड़ी मामला, सुप्रीम कोर्ट ने NTA को जारी किया नोटिस

इस नोटिस में कहा गया कि इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने भीषण गर्मी को लेकर लेकर अलर्ट जारी किया है, जिसके कारण राज्य के स्कूलों में पहले ही छुट्टी कर दी गई है, अब छात्रों के हेल्थ को लेकर यह आदेश दिया जाता है कि सभी कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधि पर प्रतिबंध किया जा रहा है, इस कारण पटना में कोई भी कोचिंग सेंटर अपने यहां फिजिकल क्लास संचालित नहीं करेगी.

नोटिस में ये भी कहा गया है की कोचिंग संस्थान अपने ऑफिस का काम कर सकते है और विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से पढ़ा सकते है. नोटिस का ये आदेश 13 जून से लागू होकर 15 जून तक मान्य रहेगा.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2024 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).