Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव में NDA को तीसरी बार जीत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे हैं. जहां पर पहले से बड़ी संख्या में जमा बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मोदी, मोदी के नारे लगा कर भव्य स्वागत किया है. वहीं पीएम मोद विक्ट्री साइन दिखाते दिखाते हुए नजर आये. वहीं तीसरी बार एनडीए को जीत मिलने पर पीएम मोदी ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी. फिलहाल बीजेपी मुख्यालय के बाहर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं.
बताना चाहेंगे कि लोकसभा के इस चुनाव में एनडीए को पिछले चुनाव के अपेक्षा जारूर कम सीटें आई है. लेकिन एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा 272 पार करते हुए 290 से ज्यादा सीटें हासिल की हैं. जिसमें बीजेपी को किर्ब 239 सीटें मिली है. वहीं इंडिया गठबंधन को 233 सीटें मिली है. जिसमें कांग्रेस को अकेले 100 सीटें मिली है.
देखें वीडियो:
#WATCH | PM Modi at the BJP headquarters to celebrate the party's victory in Lok Sabha elections pic.twitter.com/p38GFjbxOn
— ANI (@ANI) June 4, 2024












QuickLY