Metro Signboard in Marathi: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के विरोध के बाद MMRDA ने उठाया बड़ा कदम, डोंबिवली के मेट्रो रूट के साइनबोर्ड को मराठी में बदलना किया शुरू
हिंदी भाषा को लेकर महाराष्ट्र में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना काफी विरोध कर रही है. कुछ दिन पहले एमएमआरडीए के प्रोजेक्ट मेट्रो को लेकर भी मराठी शामिल नहीं करने को लेकर पार्टी के नेताओं ने विरोध किया था.
Metro Signboard in Marathi: हिंदी भाषा को लेकर महाराष्ट्र में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना काफी विरोध कर रही है. कुछ दिन पहले एमएमआरडीए के प्रोजेक्ट मेट्रो में भी मराठी भाषा को शामिल नहीं करने को लेकर पार्टी के नेताओं ने विरोध किया था. जिसके कारण अब एमएमआरडीए ने बड़ा फैसला लेते हुए डोंबिवली में निर्माणाधीन मेट्रो मार्ग 12 पर मराठी शामिल करने के लिए साइनबोर्डों को अपडेट करना शुरू कर दिया है.
मनसे के विरोध के बाद अब मराठी में साइनबोर्ड पर लिखना शुरू कर दिया है. डोंबिवली के मेट्रो साइट से हिंदी को मिटाने का काम किया जा रहा है. विरोध प्रदर्शन इसलिए किया जा रहा था, क्योंकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेताओं का आरोप था की मेट्रो स्टेशनों पर केवल हिंदी और इंग्लिश भाषा दिखाई दे रही है. जबकि मराठी भाषा नहीं दिखाई दे रही है. हालांकि इसको लेकर एमएमआरडीए ने इसका खंडन भी किया था. ये भी पढ़े:Mumbai Metro Line 3: मीठी नदी के नीचे करीब 22 मीटर की गहराई से मेट्रो धारावी पहुंची, जल्द होगी शुरू
एमएनएस पार्टी के विरोध के बाद हटाई गई हिंदी
बुधवार को मनसे कार्यकर्ताओं ने डोंबिवली में चल रही मेट्रो लाइन 12 (कल्याण-तलोजा) पर लगे साइनबोर्ड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था, हिंदी में लिखे हिस्सों को काला कर दिया था और मांग की थी कि सभी सूचना बोर्ड पर राज्य की आधिकारिक भाषा मराठी में प्रदर्शित किए जाएं.विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व मनसे के पूर्व पार्षद प्रभाकर जाधव ने किया था. उन्होंने कहा था कि'महाराष्ट्र में मराठी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. लेकिन एमएमआरडीए जैसी संस्था हिंदी का इस्तेमाल कर रही है.इसलिए हमने साइनबोर्ड पर कालिख पोत दी है और मांग की है कि सभी बोर्ड मराठी में हों.अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम मनसे के तरीके से इससे निपटेंगे.
एमएमआरडीए का बयान
इस विरोध के बाद, एमएमआरडीए अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को उन्होंने मेट्रो का काम कर रहे ठेकेदार को निर्देश दिया कि वह कार्य अनुबंध की शर्तों के अनुसार साइनबोर्ड पर अंग्रेजी के साथ मराठी का भी उपयोग करें. एमएमआरडीए के निर्देश के बाद, शुक्रवार को कर्मचारियों को सभी साइनबोर्ड पर हिंदी की जगह मराठी लिखते देखा गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2025 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

