Aman Ramgarhia MMS Leaked: कुल्हड़ पिज्जा कपल के बाद चंडीगढ़ इन्फ्लुएंसर अमन रामगढ़िया का प्राइवेट इंटीमेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पंजाब के जाने-माने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अमन रामगढ़िया (Aman Ramgarhia) के बारे में सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है, जिनका प्राइवेट इंटीमेट वीडियो वायरल हो गया है.

Aman Ramgarhia | Instagram

Aman Ramgarhia MMS Leaked: पंजाब के जाने-माने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अमन रामगढ़िया (Aman Ramgarhia) के बारे में सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है, जिनका प्राइवेट इंटीमेट वीडियो वायरल हो गया है. यह घटना कुल्हड़ पिज्जा कपल के MMS वीडियो के वायरल होने के लगभग एक साल बाद देखने को मिली. कथित तौर पर, वीडियो को उसी व्यक्ति ने लीक किया है जिसने MMS बनाया था, जिसके कारण अमन रामगढ़िया के बारे में ऑनलाइन विवाद पैदा हो गया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.

अमन रामगढ़िया कौन हैं?

अमन रामगढ़िया एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके कई प्लेटफॉर्म, खास तौर पर इंस्टाग्राम पर काफी फॉलोअर हैं. अपनी आकर्षक कॉन्टेंट के लिए जानी जाने वाली रामगढ़िया ने पिछले कुछ सालों में 115k फॉलोअर्स हासिल किए.

Video लीक का जिम्मेदार कौन?

अपने MMS Video वायरल होने की बात को लेकर अमन रामगढ़िया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में अमन रामगढ़िया ने कथित वीडियो को लेकर सारी हकीकत बताई है. इस पोस्ट में साफ तौर पर अमन रामगढ़िया ने लिखा है कि हर एक इनसान अपने जीवन में निजी पलों को जीता है. मेरी बस इतनी गलती हो गई कि मैंने अपने इस प्राइवेट मोमेंट को रिकॉर्ड करने की इजाजत दे दी. अमन ने इस वीडियो को लीक करने के लिए अपने एक दोस्त को जिम्मेदार ठहराया है.

उन्होंने कहा, "कई दिनों से, कुछ पेज एक चीज को बार-बार वायरल कर रहे हैं ताकि हमारा कुछ समय खराब हो और आपके फॉलोअर्स बढ़ सकें... बिना यह सोचे कि इसका मुझ पर और मेरे परिवार पर क्या असर होगा. मेरी एकमात्र गलती यह है कि मैंने उस व्यक्ति को वीडियो बनाने की अनुमति दी क्योंकि मुझे उस पर बहुत भरोसा है."

इन्फ्लुएंसर ने कहा, "मेरे दिमाग में ऐसा कुछ भी नहीं था कि आगे चलकर मेरे साथ ऐसा कुछ हो सकता है. अब जो होना था, वह हो गया. मैं पिछले कई दिनों से बहुत परेशान हूं. मेरे दोस्त और परिवार वाले जानते हैं कि मैं किस दौर से गुजर रही हूं. मैंने खुद को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन मैं हर बार बच गई."

उन्होंने स्पष्ट किया कि वीडियो 2022 का है और इस बात पर जोर दिया कि इसे वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने जानबूझकर जारी किया है. उन्होंने कहा, "मैं सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सभी को यह नहीं बताना चाहती कि हां... मैंने यह सब खुद के साथ किया है... मैं उस दिन से सोशल मीडिया से बहुत दूर हूं."

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट