Chandigarh Hospital Bomb Threat: दिल्ली के बाद अब चंडीगढ़ के हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हडकंप-Video
(Photo Credits File)

देश की राजधानी के बाद अब चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस धमकी के बाद हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया है. अब ऐसे में  इलाके को खाली करवाया जा रहा है. ईमेल के जरिये यह धमकी दी गई है. चंडीगढ़ पुलिस के जवान और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची हैं.चंडीगढ़ पुलिस, बम स्क्वायड, क्राइम ब्रांच समेत अन्य कई जांच टीमें हॉस्पिटल में पहुंच गई है. बम स्क्वॉयड की मदद से अस्पताल का कोना-कोना खंगाला जा रहा है. हालांकि मौके पर जांच टीमों को अभी तक भी कुछ नहीं मिला है. हॉस्पिटल की डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट अपराजिता लोबाना ने जानकारी देते हुए बताया की मेल मिला, जिसमें लिखा था की ,' हॉस्पिटल में बम है, और तुम सभी मारे जाओगे. ये भी पढ़े :Delhi Railway Museum Bomb Threat: दिल्ली के रेलवे समेत 10-15 म्यूजियम को बम से उड़ाने की झूठी धमकी मिली, मामला की जांच जारी

देखें वीडियो :