देश

Mumbai: धारावी को संवारेंगे Adani, सबसे बड़ी बोली लगाकर हासिल किया रिडेवलप प्रोजेक्ट

Dharavi redevelopment Project से इस एरिया में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों को फायदा होगा और उनके जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा. सरकार मुंबई को बेहतर बनाने की दिशा में ये बड़ा कदम उठा रही है.

Mumbai: धारावी को संवारेंगे Adani, सबसे बड़ी बोली लगाकर हासिल किया  रिडेवलप प्रोजेक्ट
(Photo Credit : Wikimedia Commons/Facebook)

मुंबई, 29 नवंबर: एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में अडानी समूह की अडानी प्रॉपर्टीज ने दक्षिण-मध्य मुंबई में महत्वाकांक्षी धारावी स्लम को रिडेवलप करने की बोली जीत लिया है. एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अडानी प्रॉपर्टीज ने 5,069 करोड़ रुपये के निवेश की पेशकश की है, जो दो अन्य प्रतिस्पर्धियों- डीएलएफ और श्री नमन डेवलपर्स के मुकाबले सबसे अधिक है. Rajasthan: गहलोत सरकार का फैसला, राजस्थान में कक्षा 8 तक के छात्रों को हफ्ते में 2 दिन मिलेगा दूध

हालांकि, केवल अडानी प्रॉपर्टीज और डीएलएफ की वित्तीय बोलियां मंगलवार को खोली गईं, क्योंकि तीसरी बोली लगाने वाली कंपनी श्री नमन डेवलपर्स की टेक्निकल कारणों के चलते बोली को खोला नहीं गया. मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के आयुक्त, एस.वी.आर. श्रीनिवास ने कहा कि अब यह महाराष्ट्र सरकार से मंजूरी के लिए जाएगा.

श्रीनिवास ने आईएएनएस से कहा, हम धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए एक स्पेशल पर्पज व्हीकल भी बनाएंगे. अगर सब कुछ योजना के अनुसार होता है, तो परियोजना फरवरी तक या चालू वित्त वर्ष के भीतर शुरू हो जाएगी.

मेगा-प्रोजेक्ट- एशिया की सबसे बड़ी स्लम केंद्रित परियोजना है. इस प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट से झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को फायदा होगा साथ मुंबई शहर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. 15 वर्षों से अधिक की अनुमानित समयावधि के साथ पूरी परियोजना में 520 एकड़ के इलाके में 10 मिलियन वर्ग फुट से अधिक चौड़ी सड़कों, आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों, स्कूलों, अस्पतालों, उद्यानों, खेल के मैदानों और अन्य सुविधाओं का निर्माण होगा.

धारावी- का शाब्दिक अर्थ है 'क्विकसैंड'- मुंबई की गंदी अंडरबेली के रूप में जाना जाता है और दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व के साथ 2.1 वर्ग किमी क्षेत्र में दस लाख से अधिक लोग रहते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2022 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).