एजेंसी न्यूज

UP: बलिया में नाबालिग किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की यह किशोरी 20 सितम्बर 2022 को लापता हो गयी थी.

UP: बलिया में नाबालिग किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

पुलिस के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की यह किशोरी 20 सितम्बर 2022 को लापता हो गयी थी. ताखा पुलिस चौकी प्रभारी फूल चंद्र यादव ने रविवार को बताया कि इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया था. यह भी पढ़ें: Maharashtra: ठाणे जिले में डॉक्टर से अपहरण के बाद 30 लाख रुपये वसूलने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र से किशोरी को बरामद किया तथा अपहर्ता आशीष कुमार (24) को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस का कहना है कि किशोरी ने बयान दिया है कि उसके पड़ोसी आशीष ने उसे अगवा कर लिया तथा उसके साथ लगातार बलात्कार किया है.

यादव ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 366 (दुष्कर्म के लिए अपहरण), 376 (दुष्कर्म) एवं बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराएं लगायी गयी हैं. उन्होंने बताया कि आरोपी आशीष को शनिवार को बलिया की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया तथा अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2023 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).