Yavatmal Accident: नांदेड के गुरुद्वारा दर्शन करने जा रहे परिवार का एक्सीडेंट, इनोवा कार ट्रक से टकराई, यवतमाल की इस घटना में 4 लोगों की हुई मौत
यवतमाल जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. नांदेड के गुरुद्वारा में दर्शन के लिए जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है की कार में पंजाब से आएं हुए लोग भी थे.
Yavatmal Accident : यवतमाल जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. इस हादसे में पंजाब से आएं और नांदेड के गुरुद्वारा दर्शन के लिए जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई. दरअसल इनोवा गाडी नागपुर-तुलजापुर नेशनल हाईवे पर चापरदा गांव के पास पहुंची थी और इसी दौरान चालक का गाड़ी से नियंत्रण छुट गया और जिसके कारण कार ने सीधे सामने के ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी.
ये टक्कर इतनी भयानक थी की ,' इनोवा कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया .इनोवा कार के बोनट का हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया. गाड़ी में एयरबैग्स नहीं होने की वजह से ड्राइवर समेत पीछे बैठे लोग भी जख्मी हुए तो वही इसमें चार लोगों की जगह पर ही मौत हो गई. घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. ये भी पढ़े :Baba Beaten Women In Buldhana: सोशल मीडिया पर शिवा बाबा का और एक वीडियो वायरल, महिला के शरीर से भुत निकालने के नाम पर की पिटाई, बुलढाना की घटना-Video
पिछले हफ्ते जालना में भी समृद्धि महामार्ग पर एक भयानक हादसा हुआ था. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी तो वही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. ये एक्सीडेंट उस समय हुआ था जब एक कार विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार से टकरा गईं. मृतकों में मुंबई के मलाड इलाके के तीन निवासी शामिल थे.मृतकों में फैयाज शकील मंसूरी, फैजल शकील मंसूरी, अलथमेश मंसूरी, प्रदीप लक्ष्मण मिसाल, संदीप माणिकराव बुधवंत और विलास सूदन कायंदे शामिल थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2024 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

