देश

शादी के रिसेप्शन से लौटते वक्त हादसा, 4 की मौत, 6 घायल

यवतमाल:महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है, जहां रालेगांव तालुका में रालेगांव यवतमाल रोड पर खड़ी बस में एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए.

शादी के रिसेप्शन से लौटते वक्त हादसा, 4 की मौत, 6 घायल
Road Accident (img: File photo)

यवतमाल: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है, जहां रालेगांव तालुका में रालेगांव यवतमाल रोड पर खड़ी बस में एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए.

यह हादसा शादी के रिसेप्शन से लौटते वक्त हुआ. देर रात रालेगांव-कलांबा रोड पर वटखेड गांव के पास बस का टायर पंक्चर हो गया. मरम्मत के लिए गाड़ी रुकने के बाद कुछ लोग उतर गए. वहीं, कुछ लोग बस में ही बैठे रहे.जब टायर को बदला जा रहा था, तभी ट्रक बस से टकरा गया.यह भी पढ़े :UP Road Accident Video: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा जख्मी

यह घटना शनिवार की देर रात करीब दो बजे की है. मृतकों में दो सगी बहनें श्रुति गजानन भोयर और परी गजानन भोयर शामिल हैं. जबकि, लीलाबाई पांडे और नीलेश चापेकर की भी मौत हो गई.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2024 08:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).