Delhi New Mayor: AAP की शैली ओबेरॉय बनीं दिल्ली की नई मेयर, मनीष सिसोदिया बोले- 'गुंडे हार गए'
आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय दिल्ली की नई मेयर चुनी गई है. मेयर चुनाव के लिए चौथी बार बुलाए गए सदन में आज शांतिपूर्वक वोटिंग हुई.
Delhi MCD Mayor Election: एमसीडी में मेयर चुनाव के लिए वोटिंग पूरी हो गई है. आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय दिल्ली की नई मेयर (Delhi Mayor Shelly Oberoi) चुनी गई है. मेयर चुनाव के लिए चौथी बार बुलाए गए सदन में आज शांतिपूर्वक वोटिंग हुई. इस दौरान कोई विरोध नहीं हुआ और न ही किसी तरह की नारेबाजी हुई है.
मेयर चुनाव में दिल्ली के कुल 10 मनोनीत सांसदों, 14 मनोनीत विधायकों और 250 में से 241 निर्वाचित पार्षदों ने वोट किया. कांग्रेस के 9 निर्वाचित पार्षदों ने मेयर चुनाव का बॉयकोट किया है. ये भी पढ़ें- Snooping Case On Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया ने विपक्षी दलों की कराई जासूसी? गृह मंत्रालय ने डिप्टी CM पर केस चलाने की दी मंजूरी
आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय दिल्ली की नई मेयर चुनी गई। pic.twitter.com/m2gKcNF7TD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2023
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बताया कि शैली ओबेरॉय मेयर बन गई हैं. सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, "दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर से आभार. AAP की पहली मेयर @OberoiShelly को भी बहुत बहुत बधाई."
गुंडे हार गये, जनता जीत गयी.
दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर से आभार.
AAP की पहली मेयर @OberoiShelly को भी बहुत बहुत बधाई.
— Manish Sisodia (@msisodia) February 22, 2023
दिल्ली MCD चुनाव के नतीजे पिछले साल 7 दिसंबर को आ गए थे. इस चुनाव में AAP ने 134 सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी को 104 सीट हासिल हुई. इसके बाद से तीन बार सदन की बैठक बुलाकर मेयर चुनने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. हंगामे के चलते तीनों बार ऐसा न हो सका.
दिल्ली MCD मेयर चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और कोर्ट ने जल्द से जल्द चुनाव कराने के निर्देश दिए. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि LG द्वारा नामित किए पार्षद मेयर के चुनाव में वोट नहीं डालेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2023 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

