Aadhaar Email Update: अब बिना आधार केंद्र जाए घर बैठे अपडेट करें ईमेल आईडी, जानें आसान तरीका
अगर किसी कारण से मोबाइल ऐप के जरिए अपडेट नहीं हो पा रहा है या आप ऑफलाइन प्रक्रिया अपनाना चाहते हैं, तो नजदीकी Aadhaar Seva Kendra (ASK), अधिकृत डाकघर या बैंक में जाकर भी ईमेल आईडी अपडेट करवा सकते हैं. वहां बायोमेट्रिक या अन्य जरूरी सत्यापन के बाद निर्धारित शुल्क देकर यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है.
Aadhaar Email Update: आधार कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है. अब अपनी Aadhaar प्रोफाइल में ईमेल आईडी जोड़ने या अपडेट करने के लिए आधार नामांकन केंद्र (Aadhaar Enrolment Centre) जाने की जरूरत नहीं होगी. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधिकारिक Aadhaar मोबाइल ऐप के जरिए यह सुविधा शुरू कर दी है. यह सेवा फिलहाल छह महीने तक मुफ्त उपलब्ध रहेगी. इसका उद्देश्य लोगों के लिए आधार सेवाओं को अधिक आसान और सुरक्षित बनाना है.
आधार में Email ID जोड़ना क्यों है जरूरी?
हालांकि आधार बनवाते समय ईमेल आईडी जोड़ना अनिवार्य नहीं है, लेकिन इसे अपडेट रखना कई मायनों में फायदेमंद है. आधार से ईमेल आईडी लिंक होने पर जब भी आपके आधार का किसी सेवा के लिए ऑथेंटिकेशन होगा, उसकी जानकारी तुरंत ईमेल के जरिए मिल जाएगी. इससे आधार के इस्तेमाल पर नजर रखना आसान होगा और सुरक्षा भी बढ़ेगी.
आधार में ईमेल मुफ़्त में अपडेट करें:
UIDAI has now allowed people to add or update their email ID in Aadhaar directly through the Aadhaar App, eliminating the need to visit an Aadhaar centre.
Download Aahdaar App today - https://t.co/xCUoUrvnRC #AadhaarApp #EmailUpdate #Aadhaar #Easeofliving pic.twitter.com/SUNiWlP89l
— Aadhaar (@UIDAI) July 13, 2026
घर बैठे ऐसे अपडेट करें Aadhaar में Email ID
UIDAI के नए Aadhaar मोबाइल ऐप की मदद से आप कुछ आसान स्टेप्स में अपनी ईमेल आईडी जोड़ या अपडेट कर सकते हैं.
सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से आधिकारिक Aadhaar App डाउनलोड करें या उसे अपडेट करें.
ऐप में अपने रजिस्टर्ड क्रेडेंशियल्स या 6 अंकों के सिक्योर PIN की मदद से लॉग इन करें.
Update Services या कॉन्टैक्ट डिटेल्स अपडेट वाले सेक्शन में जाएं.
अपनी नई या अपडेट की जाने वाली ईमेल आईडी दर्ज करें.
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए पहचान सत्यापित करें.
सत्यापन पूरा होने के बाद आपकी ईमेल आईडी आधार प्रोफाइल में अपडेट हो जाएगी.
ऑफलाइन भी उपलब्ध है सुविधा
अगर किसी कारण से मोबाइल ऐप के जरिए अपडेट नहीं हो पा रहा है या आप ऑफलाइन प्रक्रिया अपनाना चाहते हैं, तो नजदीकी Aadhaar Seva Kendra (ASK), अधिकृत डाकघर या बैंक में जाकर भी ईमेल आईडी अपडेट करवा सकते हैं. वहां बायोमेट्रिक या अन्य जरूरी सत्यापन के बाद निर्धारित शुल्क देकर यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2026 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

