Video: जिंदा सांप हाथ में लेकर हॉस्पिटल पहुंचा युवक, डॉक्टर्स से बोला, 'इसी ने मुझे काटा है', बिहार के समस्तीपुर की घटना
बिहार के समस्तीपुर में जिले में एक अजीब मामला सामने आया है. जिसमें एक युवक को सांप ने काट लिया था, जिसके बाद युवक सांप को लेकर हॉस्पिटल पहुंचा और अपना इलाज करवाया.
Video: बिहार के समस्तीपुर में जिले में एक अजीब मामला सामने आया है. जिसमें एक युवक को सांप ने काट लिया था, जिसके बाद युवक सांप को लेकर हॉस्पिटल पहुंचा और अपना इलाज करवाया. जब हाथों में सांप लेकर हॉस्पिटल युवक पहुंचा तो डॉक्टर समेत हॉस्पिटल का स्टाफ भी घबरा गया.
युवक ने डॉक्टर्स से कहा की ,' इसी ने मुझे काटा है. हाथों में साथ लेकर जब युवक हॉस्पिटल पहुंचा ,तो हॉस्पिटल में भीड़ लग गई. ये वीडियो अब जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना समस्तीपुर के माधोपुर छतौना गांव की है. जिस व्यक्ति को सांप ने काटा, उसका नाम कमलेश चौधरी है. ये भी पढ़े :Bihar: सांप को चूम रहा है शख्स, महिला ने कंधे पर लटकाया सांप, बिहार के समस्तीपुर के सांपों के मेले का वीडियो वायरल-Video
देखें वीडियो :
'इसी ने मुझे काटा है', हाथ में जिंदा सांप को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचा मरीज फिर तो गजब ही हो गया...#samastipur#samastipur_town pic.twitter.com/HkK4AMtzcH
— Samastipur Town (@samastipurtown) August 3, 2024
जानकारी के मुताबिक़ अपने घर के आगे के ईट हटा रहे थे, इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया. सांप के काटने के बाद कमलेश खुद सांप को पकड़कर इलाज करवाने हॉस्पिटल पहुंचे. हॉस्पिटल के डॉक्टर के मुताबिक़ व्यक्ति को सांप ने नहीं काटा है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2024 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

