News

VIDEO: भागवत कथा के दौरान हुई मुलाक़ात, प्रेमी प्रेमिका से मिलने पहुंचा, ग्रामीणों और परिजनों ने पकड़कर करवा दी शादी, बिहार के बांका की घटना का वीडियो हुआ वायरल

कुछ महीने पहले एक शादी समारोह में मुलाकात हुई और इसके बाद युवक और युवती में बातें होने लगी. गांव में भागवत कथा का कार्यक्रम चल रहा था और इस कार्यक्रम में युवती ने युवक को मिलने के लिए बुलाया.

VIDEO: भागवत कथा के दौरान हुई मुलाक़ात, प्रेमी प्रेमिका से मिलने पहुंचा, ग्रामीणों और परिजनों ने पकड़कर करवा दी शादी, बिहार के बांका की घटना का वीडियो हुआ वायरल
Credit-(X,@UpdateIndia_TV)

बांका, बिहार: बिहार के बांका जिले के टाउन थाने के सलैय्या गांव में एक अजीब घटना सामने आई है. जहांपर ग्रामीणों ने एक युवक और युवती की शादी करवा दी.दरअसल कुछ महीने पहले एक शादी समारोह में युवक और युवती की मुलाकात हुई और इसके बाद युवक और युवती में बातें होने लगी. गांव में भागवत कथा का कार्यक्रम चल रहा था और इस कार्यक्रम में युवती ने युवक को मिलने के लिए बुलाया. इसके बाद इन दोनों के साथ वह हुआ, जिसके बारे में इन्होने कभी सोचा भी नहीं होगा. युवती ने युवक को मिलने के लिए बुलाया है, ये बात गांव के लोगों को पता चल चुकी थी.

जिसके कारण जैसे ही युवक युवती से मिलने पहुंचा, इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया. इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को मौके पर बुलाया और आपसी सहमती से दोनों की शादी करवा दी. इस घटना के वीडियो को सोशल मीडिया 'एक्स' पर @UpdateIndia_TV नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Viral Video: दुल्हन का कुत्तों के प्रति दिखा अनोखा प्यार, रेस्क्यू किए गए पिल्ले को बनाया गया अंगूठी वाहक, देखें दिल छू लेने वाला वीडियो

ग्रामीणों ने और परिजनों ने करवा दी शादी

परिवार ने करा दी दोनों की शादी

जब युवक को पकड़ा गया तो दोनों के परिजनों की रजामंदी से शादी करवा दी गई. दोनों की ये शादी तारा मंदिर में करवाई गई.किरण के भाई ने बताया कि परिवार की रजामंदी से मंदिर में शादी हुई. अगले दिन कोर्ट में भी शादी की जाएगी.

घटना के बाद सोशल मीडिया पर हो रही है चर्चा

इस घटना के बाद इसका वीडियो वायरल होने के बाद जमकर इन दोनों की चर्चा हो रही है. इस घटना को लेकर कई लोगों ने ग्रामीणों की और परिजनों की तारीफे भी की है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2025 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).