दिल्ली: त्रीनगर क्षेत्र में एक पुराना मकान ढहने 22 वर्षीय मजदूर की हुई मौत, आसपास की कुछ मकानों को कराया गया खाली

पश्चिमी दिल्ली के त्रीनगर क्षेत्र में एक पुराना मकान ढहने से 22 साल के मजदूर की मौत हो गई. इसकी जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी. मृतक की पहचान विरेंदर के रूप में हुई, जो अन्य मजदूरों के साथ पुराने मकान में काम कर रहा था.

मौत/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 10 नवंबर : पश्चिमी दिल्ली के त्रीनगर क्षेत्र में एक पुराना मकान ढहने (House Collapse) से 22 साल के मजदूर की मौत हो गई. इसकी जानकारी पुलिस (Police) ने मंगलवार को दी. मृतक की पहचान विरेंदर के रूप में हुई, जो अन्य मजदूरों के साथ पुराने मकान में काम कर रहा था.

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निर्देशक अतुल गर्ग ने कहा, "सोमवार सुबह 10:10 पर घटना की सूचना मिली, तुरंत मौके पर फायर टेंडर की टीम को भेजा गया."  पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आसपास की कुछ मकानों को खाली कराया, ताकि सबकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

यह भी पढ़ें: हैदराबाद के पास सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 6 प्रवासी मजदूरों की हुई मौत, तीन अन्य श्रमिक घायल

एक स्थानीय निवासी ने कहा, "यह पुरानी तीन मंजिला इमारत थी. हालांकि मकान में रहने वाले लोग पहले ही दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं. मकान को गिराने का जिम्मा एक लोकल कॉन्ट्रैक्टर को सौंपा गया था."

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड