दिल्ली: त्रीनगर क्षेत्र में एक पुराना मकान ढहने 22 वर्षीय मजदूर की हुई मौत, आसपास की कुछ मकानों को कराया गया खाली
पश्चिमी दिल्ली के त्रीनगर क्षेत्र में एक पुराना मकान ढहने से 22 साल के मजदूर की मौत हो गई. इसकी जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी. मृतक की पहचान विरेंदर के रूप में हुई, जो अन्य मजदूरों के साथ पुराने मकान में काम कर रहा था.
नई दिल्ली, 10 नवंबर : पश्चिमी दिल्ली के त्रीनगर क्षेत्र में एक पुराना मकान ढहने (House Collapse) से 22 साल के मजदूर की मौत हो गई. इसकी जानकारी पुलिस (Police) ने मंगलवार को दी. मृतक की पहचान विरेंदर के रूप में हुई, जो अन्य मजदूरों के साथ पुराने मकान में काम कर रहा था.
दिल्ली अग्निशमन सेवा के निर्देशक अतुल गर्ग ने कहा, "सोमवार सुबह 10:10 पर घटना की सूचना मिली, तुरंत मौके पर फायर टेंडर की टीम को भेजा गया." पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आसपास की कुछ मकानों को खाली कराया, ताकि सबकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
यह भी पढ़ें: हैदराबाद के पास सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 6 प्रवासी मजदूरों की हुई मौत, तीन अन्य श्रमिक घायल
एक स्थानीय निवासी ने कहा, "यह पुरानी तीन मंजिला इमारत थी. हालांकि मकान में रहने वाले लोग पहले ही दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं. मकान को गिराने का जिम्मा एक लोकल कॉन्ट्रैक्टर को सौंपा गया था."
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2020 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

