Akola Shocker: महिला के गर्भाशय से निकाला 16 किलो का ट्यूमर, दो घंटे तक चला ऑपरेशन, अकोला में मरीज की बची जान
अकोला के हॉस्पिटल में परभणी की एक महिला के गर्भाशय में एक ट्यूमर बन गया था. इस ट्यूमर के कारण महिला को काफी तकलीफ होती थी. पिछले दो वर्षों में महिला के गर्भाशय में 16 किलो वजन का ट्यूमर बन गया था.
अकोला, महाराष्ट्र: अकोला के हॉस्पिटल में परभणी की एक महिला के गर्भाशय में एक ट्यूमर बन गया था. ट्यूमर के कारण महिला को काफी तकलीफ होती थी. पिछले दो वर्षों में महिला के गर्भाशय में 16 किलो वजन का ट्यूमर बन गया था. जांच के बाद पता चला कि महिला के पेट में दर्द होने का कारण गर्भाशय में यही ट्यूमर था.
डॉक्टरों ने करीब 2 घंटे की सर्जरी के बाद गर्भाशय से साढ़े सोलह किलो वजन के ट्यूमर को बाहर निकाला.इससे महिला मरीज को नई जिंदगी मिल गई है और डॉक्टर ने बताया कि ट्यूमर का आकार और वजन रिकार्ड बुक में दर्ज कराने के लिए भेजा जाएगा.ये भी पढ़े:यूपी के हरदोई में महिला के पेट में हो रहा था दर्द, ऑपरेशन के बाद निकला 7 किलो का ट्यूमर, डॉक्टर भी हैरान
क्या है पूरा मामला?
परभणी की रहने वाली 32 साल की महिला के गर्भाशय में ट्यूमर था. महिला इस ट्यूमर से पीड़ित थी. पिछले दो साल में महिला के गर्भाशय में 16 किलो का ट्यूमर बन गया था.बार-बार पेट में दर्द, पेट का घेरा बढ़ जाना, इसके कारण महिला काफी परेशान हो गई थी. जिसके कारण महिला ने इलाज करवाया. लेकिन दर्द ठीक नहीं हो सका. इसके बाद अकोला के प्रसूति एवं स्त्री रोग स्पेशलिस्ट डॉ. मुकेश राठी यह सर्जरी की.
महिला अब बन सकती है मां
मरीज की जांच करने के बाद डॉ. राठी ने सर्जरी की जटिलता को जानते हुए सर्जरी करने का फैसला किया.सर्जरी के दौरान महिला के गर्भाशय से 16.75 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला गया. इतना ही नहीं सर्जरी के दौरान गर्भाशय को भी सफलतापूर्वक बचा लिया गया है. इससे महिला मां बन सकेगी. अब यह महिला मरीज चलने-फिरने, खाने-पीने लगी.अब महिला की हालत ठीक है.इस बीच डॉ. राठी ने कहा कि ऐसी सर्जरी और इतने बड़े ट्यूमर कम ही पाए जाते हैं और इन ट्यूमर का आकार और वजन रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया जाएगा.इस बीच, ट्यूमर का कारण अभी भी ज्ञात नहीं है. मांस के कुछ सैंपल मेडिकल जांच के लिए अकोला के सरकारी हॉस्पिटल भेजे गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2025 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

