उत्तर प्रदेश: दहेज के लिए ससुरालवालों ने महिला को जहर खिलाकर मार डाला
मुजफ्फरनगर के नवला गांव में दहेज के लिए ससुरालवालों ने एक महिला को कथितरूप से जहर खिला कर उसे मार डाला.
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के नवला गांव में दहेज के लिए ससुरालवालों ने एक महिला को कथितरूप से जहर खिला कर उसे मार डाला. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि महिला के पति नितिन कुमार, ससुर राकेश, सास दुलारी और देवर सचिन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
उन्होंने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार हैं. मीनू का चार साल पहले नितिन से विवाह हुआ था.
मृतका के पिता बाबूराम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि दहेज में मोटरसाइकिल और नकद के लिए उनकी बेटी का उत्पीड़न किया जा रहा था. पुलिस ने बताया कि मीनू को बुधवार को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
संबंधित खबरें
Bihar Politics: बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए की अहम बैठक, विधायकों ने सभी सीटों पर जीत का किया दावा
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Akasa Air Flight Tickets Costlier: एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अकासा एयर ने भी लगाया फ्यूल सरचार्ज, टिकट हो सकते हैं 1,300 तक महंगे
\