News

Begusarai Video: महिला ने चलती ट्रेन के सामने लगाई छलांग.. लोको पायलट ने लगा दिया इमरजेंसी ब्रेक, बेगुसराय के सलौना रेलवे स्टेशन का वीडियो आया सामने

बिहार के बेगुसराय के सलौना रेलवे स्टेशन में एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की. लेकिन लोको पायलट ने सूझबुझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया.

Begusarai Video: महिला ने चलती ट्रेन के सामने लगाई छलांग.. लोको पायलट ने लगा दिया इमरजेंसी ब्रेक, बेगुसराय के सलौना रेलवे स्टेशन का वीडियो आया सामने
Credit-( X,@DeeptiShar24006)

बेगुसराय, बिहार: बिहार के बेगुसराय के सलौना रेलवे स्टेशन में एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की. लेकिन लोको पायलट ने सूझबुझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया. इस घटना के बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों में और आसपास हड़कंप मच गया. इसके बाद लोको पायलट और कुछ लोग मौके पर पहुंचे और ट्रेन के नीचे घूसकर महिला को बाहर निकाला गया. हालांकि महिला बाहर निकलने के लिए भी तैयार नहीं थी.

आखिरकार महिला को जबरन ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला गया. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @DeeptiShar24006 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Viral Video: लापरवाही की हद है! सामने से आ रही थी ट्रेन, महिला ने बिना देखें क्रॉस की पटरी, सांस रोक देनेवाला वीडियो आया सामने

ट्रेन के सामने कूदी महिला

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक़ ये घटना बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के सलौना रेलवे स्टेशन की है. सहरसा से समस्तीपुर जानेवाली पैसेंजर ट्रेन जब सलौना रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी, इसी दौरान एक महिला ने आत्महत्या करने के इरादे से ट्रेन के सामने छलांग लगा दी. इसी दौरान लोको पायलट ने उसे देख लिया और सतर्कता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया और लोगों की मदद से महिला को ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला. जिसके कारण इस महिला की जान बच गई. बताया जा रहा है कि महिला की पहचान शकरपुरा निवासी घुरन चौधरी की 55 साल की पत्नी सरस्वती देवी के रूप में हुई है. महिला के पास से एक आधार कार्ड भी मिला था.

महिला को भेजा हॉस्पिटल

महिला को ट्रेन के नीचे बाहर निकालकर हॉस्पिटल भेजा गया है. परिजनों का कहना है की महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है. कई बार वह घर से घूमने के लिए निकल जाया करती है. परिजनों ने बताया की इसी तरह वह घर से घूमने के लिए निकली होगी और उसे चक्कर आ गया होगा.

आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:

Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).