News

Kolhapur: भैंस ने 2 सिर वाले बछड़े को दिया जन्म, इस अनोखे मवेशी को देखने के लिए लोगों की लगी भीड़, कोल्हापुर के बानगे गांव का VIDEO आया सामने

कोल्हापुर जिले के बानगे गांव में एक भैंस ने एक अनोखे बछड़े को जन्म दिया. इस बछड़े के दो सिर है.

Kolhapur: भैंस ने 2 सिर वाले बछड़े को दिया जन्म, इस अनोखे मवेशी को देखने के लिए लोगों की लगी भीड़, कोल्हापुर के बानगे गांव का VIDEO आया सामने
(Photo Credits: Wikimedia Commons)

कोल्हापुर, महाराष्ट्र: कोल्हापुर (Kolhapur) जिले के बानगे गांव में एक भैंस ने एक अनोखे बछड़े (Unique Calves) को जन्म दिया. इस बछड़े के दो सिर है. ये बछड़ा अब गांव के लोग और आसपास के लोगों के लिए कौतुहल का विषय बन गया और लोग इसे देखने के लिए पहुंच रहे है. इस बछड़े का जन्म कागल तहसील (Kagal Tehsil) के किसान सुरेश सुतार के घर हुआ है. इस बछड़े के जन्म के बाद ही इस बछड़े का लोगों ने वीडियो (Video) बना लिया और इसको सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. ये वीडियो को अब तेज से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सामने आएं वीडियो में देख सकते है किसान बछड़े को नहला रहे है और लोग उत्सुकता से बछड़े को देख रहे है.

गांव में इस अद्भुत बछड़े को देखने के लिए लोग लगातार सुतार परिवार के घर पहुंच रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @SakalMediaNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Rare! Calf Born: यूपी के बागपत में 2 सिर और 3 आंखों वाले दुर्लभ बछड़े का हुआ जन्म, चमत्कार समझ करने लगे पूजा (देखें वीडियो)

भैंस ने दिया दो सिर वाले बछड़े को जन्म

लोग मान रहे है चमत्कार

बता दे की कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) जिले में भी एक बछड़े का जन्म हुआ था. जिसके दो सिर थे और तीन आंखें थी. वहां पर भी लोगों ने इस चमत्कार माना था. अब कोल्हापुर (Kolhapur) जिले में इस बछड़े के जन्म के बाद भी लोग इसे चमत्कार मान रहे है.

 

पॉलीसेफली के कारण होता है ऐसा?

वैज्ञानिकों के मुताबिक़ पॉलीसेफली (Polycephaly) कहा जाता है. यह तब होता है जब भ्रूण जुड़वां (Fetal Twins) बनने की प्रक्रिया के दौरान पूरी तरह विभाजित नहीं हो पाता, जिसके कारण एक ही शरीर पर दो सिर विकसित हो जाते हैं. यह घटना बेहद दुर्लभ है, लेकिन पहले भी जानवरों में इसके कुछ मामले दर्ज किए जा चुके हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2025 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).