देश

Sahibganj Shocker: झारखंड के साहिबगंज में दिनदहाड़े दुकानदार को मारी गोली, खौफनाक हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस (Watch Video)

झारखंड के साहिबगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान जी एस इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक संजीव कुमार शाह उर्फ गुड्डू साहा के रूप में हुई है.

Sahibganj Shocker: झारखंड के साहिबगंज में दिनदहाड़े दुकानदार को मारी गोली, खौफनाक हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस (Watch Video)
Photo- @ManojSh28986262/X

Sahibganj Shocker: झारखंड के साहिबगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान जी एस इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक संजीव कुमार शाह उर्फ गुड्डू साहा के रूप में हुई है. यह वारदात नगर थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड पर उस वक्त हुई जब संजीव अपनी दुकान में बैठे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो नकाबपोश युवक बाइक से दुकान के बाहर पहुंचे. दोनों ने अपने चेहरे गमछे से ढक रखे थे. एक ने काला और दूसरे ने लाल गमछा ओढ़ा हुआ था. जैसे ही वे दुकान के पास रुके, काले गमछा वाले युवक ने संजीव से उनका नाम पूछा.

संजीव ने जैसे ही अपना नाम बताया, युवक ने तुरंत उनके सीने में गोली मार दी और दोनों अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए.

ये भी पढें: झारखंड के पलामू में बिजली का करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

युवक को सारेआम दिनदहाड़े मारी गोली

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल

गोली की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास की दुकानों के शटर गिरने लगे और लोग इधर-उधर भागने लगे. स्थानीय लोगों ने संजीव को गंभीर हालत में साहिबगंज सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस दर्दनाक घटना से इलाके में गहरा शोक और दहशत का माहौल है. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी.

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा और जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.

अपराधियों की पहचान होना बाकी

हालांकि, खबर लिखे जाने तक अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है और न ही उन्हें पकड़ा जा सका है. पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इस घटना के बाद संजीव शाह के परिवार में कोहराम मच गया है. उनके घर में मातम पसरा हुआ है. मृतक के एक बेटा और एक बेटी हैं. परिवार, रिश्तेदार और पड़ोसी सदमे में हैं और प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).