Patna Sex Racket: स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, AI फोटो से फंसाए जाते थे ग्राहक; कोड वर्ड में होती थी डील
बिहार की राजधानी पटना के सबसे पॉश माने जाने वाले फ्रेजर रोड पर एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने सबको चौंका दिया है. यहां एक स्पा सेंटर के अंदर जिस्मफरोशी का ऐसा खेल खेला जा रहा था.
Patna Sex Racket Busted: बिहार की राजधानी पटना के सबसे पॉश माने जाने वाले फ्रेजर रोड पर एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने सबको चौंका दिया है. यहां एक स्पा सेंटर के अंदर जिस्मफरोशी का ऐसा खेल खेला जा रहा था, जिसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की होगी. बात सिर्फ इतनी नहीं है, बल्कि इस रैकेट को चलाने का तरीका भी बेहद शातिर था. दरअसल, कोतवाली थाने की पुलिस को लंबे वक्त से खबर मिल रही थी कि फ्रेजर रोड पर 'सुकून' नाम का एक स्पा सेंटर कुछ गड़बड़ कर रहा है. लगातार नए चेहरों की आवाजाही और कुछ संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने आखिरकार छापा मारा और जो सामने आया, वो रोंगटे खड़े कर देने वाला था.
ये भी पढें: Patna Shocker: पटना के एक घर के अंदर दो बच्चों के झुलसे हुए शव बरामद, जांच जारी
स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट
पटना के स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट: फुल सर्विस का रेट-3000, हाफ का-2000; कस्टमर्स को देते थे लड़की पसंद करने की चॉइस#Bihar #Patna https://t.co/Dw71t6xetl pic.twitter.com/OvPqoqKdqT
— Dainik Bhaskar (@DainikBhaskar) August 1, 2025
AI से बनाते थे लड़कियों की तस्वीरें
इस स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट को बेहद स्मार्ट तरीके से चलाया जा रहा था. ग्राहकों को फंसाने के लिए AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी लड़कियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं. ये फोटो इतने रियल दिखते थे कि कोई भी धोखा खा जाए. ग्राहक जब स्पा के दिए नंबर पर कॉल करते, तो उन्हें 'हाफ मसाज' या 'फुल मसाज' का ऑप्शन दिया जाता. यहीं से शुरू होती थी डीलिंग की असली कहानी.
'फुल मसाज' दरअसल कोड वर्ड था फिजिकल सर्विस का. कीमत 2000 से लेकर 3500 रुपए तक ली जाती थी. ग्राहक से स्पा में आने के बाद लड़की को पसंद करने का मौका भी दिया जाता था. पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक चीजें मिलीं जैसे कंडोम, मोबाइल फोन, ग्राहकों की लिस्ट और रेट कार्ड.
दो नाबालिग लड़कियों का हुआ रेस्क्यू
सबसे हैरानी की बात ये है कि इस पूरे रैकेट को एक महिला चला रही थी, जिसकी पहचान नूतन के तौर पर हुई है. वो नालंदा की रहने वाली है और खुद को ब्यूटीशियन बताकर ये धंधा कर रही थी. उसके साथ एक और युवक प्रिंस कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू भी किया है. इन लड़कियों को स्पा में काम दिलाने और ब्यूटीशियन कोर्स कराने के नाम पर बुलाया गया था. लेकिन बाद में जबरन इस धंधे में धकेल दिया गया.
स्पा सेंटर को किया गया सील
FSL की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सारे सबूत जब्त किए और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में स्पा सेंटर को सील कर दिया गया है. लड़कियों की काउंसलिंग कराई जा चुकी है और उन्हें परिवार के हवाले कर दिया गया है.
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इसी तरह के और स्पा सेंटर भी इस रैकेट से जुड़े हैं या नहीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2025 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

