Hathras Shocking Video: यूपी के हाथरस में ड्राइवर और बाइक सवार के बीच विवाद, गुस्साए चालक ने बस के दरवाजे पर लटकाकर युवक को 1 KM तक दौड़ाया
उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक अजीब घटना सामने आई है. जहांपर एक शख्स को रोडवेज बस के ड्राइवर ने करीब 1 किलोमीटर तक खिड़की पर लटकाकर बस दौड़ाई. लेकिन बस नहीं रोकी.
हाथरस, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक अजीब घटना सामने आई है. जहांपर एक शख्स को रोडवेज बस के ड्राइवर ने करीब 1 किलोमीटर तक खिड़की पर लटकाकर बस दौड़ाई. लेकिन बस नहीं रोकी. घटना हाथरस के जीटी रोड की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक़ शख्स अपनी पत्नी के साथ बाइक पर एटा से सिकंदराराऊ की तरफ आ रहा था.
इसी दौरान पीछे से आई रोडवेज की बस के ड्राइवर ने इस शख्स की बाइक को और दूसरी गाड़ियों को टक्कर मार दी. बताया जा रहा है जब बाइक सवार शख्स ने बस चालक को गाड़ी रोकने के लिए कहा तो उसने बस नहीं रोकी. इसके बाद पीड़ित बस की खिड़की पर लटक गया. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Viral Video: चलती ऑटो के पीछे लटककर युवक कर रहा है जानलेवा सफ़र, लोगों ने लिए मजे, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
बस की खिड़की पर लटक गया शख्स
#हाथरस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रोडवेज बस चालक ने एक बाइक सवार युवक को बस की खिड़की से लटकाकर करीब 1 किलोमीटर तक दौड़ा दिया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर बस चालक और बाइक सवार में कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद गुस्साए चालक ने यह खतरनाक कदम उठा लिया। वीडियो में… pic.twitter.com/6hAjnOQr1K
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) April 5, 2025
एक किलोमीटर तक शख्स को खिड़की पर लटकाकर बस दौड़ाई
बताया जा रहा है की जब बस नहीं रोकी तो पीड़ित बस ड्राइवर की खिड़की पर लटक गया. इस दौरान बस ड्राइवर ने बस नहीं रोकी. शख्स को ड्राइवर कई दूर तक लटकाकर लेकर गया. काफी देर बाद जब लोगों ने उसका पीछा किया और उसको बस रोकने के लिए, तब जाकर उसने बस रोकी. इसके बाद पीड़ित ने बस के सामने खड़े होकर हंगामा भी किया.
ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग
इस वीडियो के सामने आने के बाद ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग की जा रही है तो वही ये भी जानकारी सामने आई है की स्थानीय लोगों ने और पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करवाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2025 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

