Lok Sabha Election 2024: शर्ट में 14 लाख रुपए छुपाकर लेकर जा रहा था शख्स, अधिकारियों ने किया गिरफ्तार (Watch Video)
Photo- X

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज की वोटिंग से पहले तमिलनाडू-केरल बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. यहां एक ऐसे शख्स को पकड़ा गया है, जो शर्ट में 14 लाख रुपए छुपाकर लेकर जा रहा था. जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने बरामद की गई राशि जब्त कर ली है और आयकर विभाग को भी सूचित कर दिया. अब आरोपी युवक के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की जा रही है.

बता दें,  आदर्श आचार संहिता के अनुसार, एक व्यक्ति को केवल 50,000 रुपये ले जाने की अनुमति है. इससे ऊपर की धनराशी ले जाने के लिए आवश्यक दस्तावेज की आवश्यकता होती है.

शर्ट में 14 लाख रुपए छुपाकर लेकर जा रहा शख्स गिरफ्तार