शर्मनाक! पत्नी से झगड़े के बाद हैवान बाप ने किया अपनी 3 साल की मासूम बेटी का रेप, गिरफ्तार
एक पिता ने अपनी ही तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. मामले के सामने आते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार घटना के समय आरोपी पिता नशे में था.
नई दिल्ली: इंसानों की हवानियत ने आज के समय में हर हद पार कर सारे रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. ऐसी ही एक घटना गुरुग्राम (Gurugram) से सामने आई है. जहां एक पिता ने अपनी ही तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म (Rape) की वारदात को अंजाम दिया. मामले के सामने आते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार घटना के समय आरोपी पिता नशे में था. मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात की है. पुलिस ने पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है.
दरअसल 28 नवंबर के दिन आरोपी पिता का अपनी पत्नी से झगडा हो गया था. जिसके बाद पत्नी घर छोड़ कर चली गई. महिला अपनी एक साल की बेटी को साथ लेकर अपने रिश्तेदार के घर चली गई और अपनी बड़ी बेटी को घर में छोड़ दिया था. गुस्से और नशे में धुत आरोपी ने अपनी 3 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया.
Haryana: A man was arrested yesterday for allegedly raping his 3-year-old daughter in Gurugram on the intervening night of 28-29 November. FIR has been registered. pic.twitter.com/5AKsD4H65M
— ANI (@ANI) December 1, 2018
बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब रिश्तों की मर्यादा इस तरह धज्जियां उड़ी हैं. इससे पहले भी कई ऐसे मौके आए हैं जब घर में ही रिश्तों ने रिश्तों को इस कदर शर्मसार किया है. यह भी पढ़ें- मुंबई में इंसानियत हुई शर्मसार, 4 लोगों ने एक बेजुबान कुत्ते को बनाया अपनी हवस का शिकार
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2018 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

