मुंबई में इंसानियत हुई शर्मसार, 4 लोगों ने एक बेजुबान कुत्ते को बनाया अपनी हवस का शिकार
मुंबई के मालवणी इलाके में चार लोगों ने कथित रूप से एक कुत्ते को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए, उस बेजुबान के साथ गैंगरेप किया है. यह घटना बीते शनिवार की बताई जा रही है.
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घिनौनी वारदात सामने आई है. बताया जा रहा है कि मुंबई के मालवणी इलाके में चार लोगों ने कथित रूप से एक कुत्ते को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए, उस बेजुबान के साथ गैंगरेप किया है. यह घटना बीते शनिवार की बताई जा रही है. डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित कुत्ते को मालवणी चर्च के आसपास देखा गया था और इस घटना के एक दिन पहले से वो लापता था. गैंगरेप की इस वारदात के बाद खून से लथपथ पीड़ित कुत्ता घायल अवस्था में एक पूल के पास मिला.
इस शर्मनाक वारदात के बाद जानवरों के हित में काम करने वाली 'एनिमल मैटर टू मी' नामक एनजीओ ने पीड़ित कुत्ते को जानवरों के अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है.
पीड़ित कुत्ते का इलाज कर रही डॉक्टर का कहना है कि कुत्ता बहुत बुरी तरह से घायल है.
डॉक्टर की मानें तो इस घटना से कुत्ता इतना डरा हुआ है कि कोई उसके पास जाने की कोशिश भी करता है तो वो जोर से चिल्लाने लगता है. हालांकि डॉक्टर उसके दर्द को कम करने के लिए उचित इलाज के साथ-साथ बेहतर दवाईयां दे रहे हैं. यह भी पढ़ें: अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान मरीज का कटा पैर लेकर भागा कुत्ता, सर्जन ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
बताया जाता है कि इस वारदात की जानकारी उस समय हुई जब पीड़ित कुत्ते को रोज खाना खिलाने वाली एक स्थानीय महिला ने उसे घायल अवस्था में पाया. इसके बाद उस महिला को एक रिक्शा चालक ने बताया कि नशे में धुत चार लोगों ने कथित तौर पर उस कुत्ते के साथ बलात्कार किया, जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2018 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

