एजेंसी न्यूज

Delhi Shocker: दिल्ली में शराब पीने से रोकने पर एक पति ने पत्नी को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रीय राजधानी में द्वारका के डाबरी इलाके में शराब पीने को लेकर झगड़ा होने पर एक व्यक्ति ने 32-वर्षीया पत्नी को आग लगा दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Delhi Shocker: दिल्ली में शराब पीने से रोकने पर एक पति ने पत्नी को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Fire Representative Image (Photo Credit: Pexels)

नयी दिल्ली, 2 फरवरी: राष्ट्रीय राजधानी में द्वारका के डाबरी इलाके में शराब पीने को लेकर झगड़ा होने पर एक व्यक्ति ने 32-वर्षीया पत्नी को आग लगा दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि नरेन्द्र नामक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को पत्नी बिनीता पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी.

उन्होंने बताया कि नरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. अधिकारी ने कहा, “पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई गई और बिनीता को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया. वह 20 फीसदी जल गई है.”

पुलिस के मुताबिक, बिनीता पति की शराब पीने की आदत से परेशान थी और इस मुद्दे पर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था. पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को भी दंपती के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद नरेन्द्र ने उसकी हत्या की कोशिश की. पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2024 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).